पुल के नीचे मिली लाश, युवक की सिर कुचलकर हत्या
मंगलवार की शाम घर से निकला था, एसपी मौके पर पहुंचे
रायसेन। बुधवार की सुबह भोपाल मार्ग पर जाखा पुल के नीचे रायसेन शहर के वार्ड 18 चोपड़ा मोहल्ला निवासी कदीर खान 40 साल की सिर कुचली लाश मिली है, मृतक कल शाम को दरगाह से बस में बैठकर से निकला था। अज्ञात आरोपियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, सहित थाना प्रभारी संदीप चौरसिया सैंडोरा चौकी प्रभारी हरिओम आस्थया भी मौके पर जांच में लगे है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि रायसेन के सैंडोरा चौकी के अंतर्गत जाखा पुल के नीचे वार्ड 18 के निवासी कदीर की सिर कुचली लाश मिली है। हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है।
मृतक कदीर के बड़े भाई सफीक ने बताया कि कल शाम 6 बजे कदीर घर से निकला था जो दरगाह के सामने से बस में बैठकर भोपाल की ओर गया था उसकी बाइक की चाबी और मोबाइल चाय की दुकान पर रख दिया था इसके बाद आज सुबह सूचना मिली कि उनकी लाश जाखा पुल के नीचे मिली है।



