मध्य प्रदेश
विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों द्वारा 1 दिसम्बर 2024 को विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक्टर नीमा सिंह, डाक्टर जयश्री शुक्ला, आशीष पांडे, जयप्रकाश अवस्थी, ईश्वरदीन चौधरी, दिव्या शुक्ला, दीपिका जैन, डां अरूणा, मोहम्द रहवररजा मंसूरी, राजाराम सूर्यवंशी आदि रहे।



