मध्य प्रदेशमनोरंजन
बुंदेलखंडी गायक जित्तू खरे (बादल) देंगे अपनी सुमधुर आवाज में आज देंगे प्रस्तुति
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले देवनगर में 24 मार्च 2022 गुरुवार को रात्रि 8 बजे देवनगर में होली महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना एंव युवा नेता सोनू मीणा द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देवनगर हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में किया जायेगा । जिसमें बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध राई गायक जित्तू खरे (बादल) अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में मुख्या तिथि मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी रहेंगे।कार्यक्रम का आयोजन देवनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना एवं युवा नेता सोनू मीणा ने कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासियों को सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



