मध्य प्रदेश
अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर संगठन ने पुलिस को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : भागवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के जवेरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह के भ्रमण के दौरान ग्राम कौड़ा कला की कई महिलाओं ने गांव की मार्मिक समस्या सुनाई। उन्होंने कहा कि गांव में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। जिससे गांव में शराब की लत से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। एवं गांव का माहौल खराब है । हमारे युवा बच्चे बूढ़े शराब के आदी हो चुके हैं । शासन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।ग्राम कौंडा कला की शराब बंद हो सके इन्हीं समस्या को ध्यान में रखते हुए जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह के साथ भगवती मानव कल्याण संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी सिंग्रामपुर जाकर ज्ञापन सौंपा और गांव में शराब पूर्ण रूप बंद कराने एवं शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की।



