मध्य प्रदेश

भगवान सिंह लोधी ने आंगनबाड़ी को लिया गोद

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज ।
आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील की थी कि आंगनबाडिय़ों के संचालन में हाथ बंटाने के लिए लोग आगे आएं। बच्चों के पोषण आहार के व्यवस्थित वितरण और कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लें। आज इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह लोधी ने वार्ड क्रमांक 11 बीड़ी कॉलोनी में आंगनबाड़ी को गोद लेते हुए अपने मकान में आंगनबाड़ी खोलने के साथ-साथ खेल खिलौने समेत अन्य सामग्री प्रदान की।
-क्या होगा फायदा
आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने की परिकल्पना की मूल अवधारणा केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने, उनमें पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने, आंगनबाड़ी भवन, वहां तक पहुंचने का मार्ग, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और सफाई आदि की व्यवस्था को सुधारने के लिए काम किया जा सकता है। इसके साथ ही गुणवत्ता पूर्ण नाश्ते और भोजन सहित पोषण आहार के समय पर वितरण पर नजर रखने से कुपोषण दूर करने में भी काफी मदद मिल सकती है।
इस मौके पर भगवान सिंह लोधी, डॉ. जितेंद्र तोमर, सुपरवाइजर श्रीमती संगीता ठाकुर, क्लिमेंटीना टोप्पो, सहायिका अर्चना ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button