मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी औबेदुल्लागंज का किया औचक निरीक्षण, मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस

किसानों को उपज विक्रय का भुगतान नियमानुसार नहीं होने पर प्रभारी मण्डी सचिव को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र
रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा औबेदुल्लागंज में कृषि उपज मण्डी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा किसानों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव अवकाश पर पाए गए। कलेक्टर अरविंद दुबे को किसान अवतार सिंह निवासी डंगरवाडा ने बताया कि उन्होंने अपनी उपज मण्डी में विक्रय की है तथा क्रेता व्यापारी द्वारा उन्हें राशि भुगतान के लिए एक माह के बाद की तिथि दी गई है। इस पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मण्डी इंस्पेक्टर तथा प्रभारी मण्डी सचिव जगदीश दांवडे को किसान द्वारा विक्रय की गई उपज का भुगतान नियमानुसार निर्धारित अवधि में नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button