मध्य प्रदेशमनोरंजन

अभिनेता अभिषेक बच्चन सलामतपुर पहुंचे, साउथ रीमेक फिल्म केडी की शूटिंग में लिया हिस्‍सा

रेलवे स्टेशन पर बनाया था शेट
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । मशहूर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का मंगलवार रात्रि को रायसेन जिले के सलामतपुर आगमन हुआ। वह यहां पर साउथ की फिल्‍म ‘केडी’ के रीमेक की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। यहां सलामतपुर रेलवे स्टेशन फिल्म शूटिंग के लिए शेट बनाया गया था। अभिषेक ने यहां पहुंचकर शूटिंग में हिस्‍सा लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि अभिषेक बच्चन के आसपास लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते लोग दूर से ही अभिषेक बच्चन को देखने का प्रयास कर रहे थे। अभिषेक बच्चन के आगमन को लेकर सभी अनुमतियों की औपचारिकता पहले ही पूरी की जा चुकी थी। सलामतपुर नगर के रेलवे स्टेशन में फिल्‍म के कुछ दृश्‍य शूट किए गए। फिल्म की शूटिंग रात भर चली।
मिली जानकारी के मुताबिक सलामतपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अभिषेक बच्चन की फिल्म केडी के लिए दृश्य शूट किए गए। अभिषेक बच्चन के आने की जानकारी मिलते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। फिल्म की शूटिंग के लिए सलामतपुर रेलवे स्टेशन में फिल्म सेट बनाया गया था। शूटिंग के दौरान फोटो खींचने की किसी को अनुमति नहीं थी। साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। शूटिंग की अनुमति मंगलवार 6 बजे से लेकर बुधवार की सुबह 6 बजे तक की थी शूटिंग रात भर चली।

Related Articles

Back to top button