निकाय चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने जीत के लिए मतदाताओं का माना आभार
बोले यह जीत मेरी नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं, जनता जनार्दन और आम मतदाताओं की जीत है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर के वार्ड 6 गवोईपुरा के निकाय चुनाव में पार्षद पद के विजयी युवा प्रभात राज चावला, वार्ड 2 मालीपुरा की कांग्रेस पार्षद असरीन खान, महावीर वार्ड 3 के विजयी कांग्रेस पार्षद रवि यादव,
वार्ड 4 के पार्षद दीपक थोरात, वार्ड 5 तिपट्टा बाजार की विजयी कांग्रेस पार्षद किरण राजकिशोर सोनी, वार्ड 17 की कांग्रेस पार्षद अजीजा बी ,वार्ड 18 के कांग्रेस पार्षद गोवेर्धन सेहरिया, वार्ड 9 तालाब मोहल्ला की निर्दलीय पार्षद योगिता राहुल परमार, वार्ड 7 की विजयी कांग्रेस पार्षद शमीम बी हबीब उर्फ डग्गा कुरैशी पहलवान, वार्ड 8 से विजयी हुए भाजपा पार्षद कैलाश विनय ठाकुर, वार्ड 10 की भाजपा से पार्षद प्रीति अखलेश सोनी जिझौतिया, वार्ड 11 पटेल नगर की बीजेपी की विजयी पार्षद नेहा आदित्य चावला एडवोकेट, वार्ड 13 अशोकनगर तजपुरा वार्ड की बीजेपी पार्षद सविता जमना सेन, वार्ड 14 के भाजपा पार्षद देवेंद्र सिंह मुन्ना लाल यादव, वार्ड 15 की निर्दलीय पार्षद यशवंती भीम सिंह बघेल ने मतदाताओं के प्रति आभार माना है।



