मड़ई मेले में हुड़दंग कर रहे चार युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बम्होरी । ग्राम पंचायत समनापुर में आयोजित मड़ई मेले के दौरान हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे तीन-चार युवकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया।थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला, जिससे मेले का माहौल बिगड़ने से बच गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।मड़ई मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान तीन-चार युवक हाथों में लट्ठ लेकर गाली-गलौज करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जिससे मेले में तनाव की स्थिति बनने लगी थी।सूचना मिलते ही बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतमसिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने युवकों के हाथों से लट्ठ छुड़वाए और उन्हें हिरासत में लेकर मेले को तनाव मुक्त कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मेले में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और आयोजन बिना किसी बाधा के पूरा हुआ।



