सीताराम संकीर्तन की 27वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन 20 नवंबर कल को

देवउठनी ग्यारस पर संत समागम के साथ होगा महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन
रिपोर्टर: शिवकुमार साहू
सिलवानी । नगर साईखेड़ा स्थित श्री सीताराम आश्रम में अनवरत चल रहे अनिश्चितकालीन श्री सीताराम नाम संकीर्तन की 27वीं वर्षगांठ कल 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत श्री पासी घाट वाले दादाजी के समीप आशीर्वाद एवं परम पूज्य संत श्री बजरंग दास जी बौरास घाट वालों की सदप्रेरणा से यह संकीर्तन साईखेड़ा नगर में निरंतर 26 वर्षों से चल रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वर्षगांठ के अवसर पर श्री सीताराम नाम संकीर्तन आश्रम, बस स्टैंड साईखेड़ा में भव्य धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।
*संत समागम एवं संकीर्तन*
कार्यक्रम में सिलवानी क्षेत्र की सभी संकीर्तन भजन मंडलियों और साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है।
*महाप्रसादी एवं भंडारा*
राम नाम जप और संकीर्तन के पश्चात समिति एवं नगर वासियों द्वारा विशाल भंडारे और भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।आयोजक श्री सीताराम आश्रम, समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कीर्तन मंडल सहित पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।



