अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की 59 पेटियों में सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो आरोपी फरार

थाना पाटन की ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन संभाग लोकेश डावर, के मार्गदर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 1 आरोपी को 59 पेटीयो में देसी मदिरा मसाला एवं देसी मदिरा प्लेन सहित रंगे हाथ पकडा गया अन्य दो आरोपी फरार है।
थाना पाटन पुलिस को दिनांक 14 मार्च 2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पाटन अंतर्गत ग्राम खमदेही मे चेतराम उर्फ गुड्डा सेन, महेंद्र सिंहलोधी, बाबा उर्फ द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए हैं तथा होली के त्योहार पर बेचने की फिराक में है सूचना पर थाना पाटन की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, ग्राम खामदेही चौराहे में महेंद्र सिंह के ढाबे के पास के पास तीन व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागे जिनमें से दो व्यक्ति भागने में सफल रहे तथा एक व्यक्ति पकड़कर उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम चेतराम और गुड्डा सेन पिता दमड़ी लाल सेन उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खामदेही थाना पाटन बताया जिसने पूछताछ में अपने घर के तलघर से 4 कार्टून देसी मदिरा प्लेन तथा 03 कार्टून देसी मदिरा मसाला के तथा बाबा उर्फ द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा के घर में 52 कार्टून देसी मदिरा मसाला के रख होना बताया जो आरोपी से कुल 59 कार्टून में कुल 2950 पाव देसी मदिरा मसाला/प्लेन की (531लीटर ) कीमती करीबन 234000/रुपए जप्त की गई तथा आरोपी चेतराम उर्फ गुड्डा सेन, महेंद्र सिंह लोधी एवं बाबा उर्फ द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं फरार दो अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।
आरोपी चेतराम उर्फ गुड्डा सेन को अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी पाटन नवल आर्य निर्देशन में उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे, उपनिरीक्षक कौशल किशोर समाधिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गौतम, आरक्षक वीरेंद्र लोधी, आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा, आरक्षक अनुराग रैकवार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक आलोक श्रीवास्तव, आरक्षक अमित सिंह आरक्षक दिनेश मीणा की सराहनीय भूमिका रही।



