क्राइम

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चाय की दुकान से मिली लुटेरों की लोकेशन
कुमदी पठार के पास पैसा कलेक्ट कर ले जा रहे कर्मचारी से छीने थे 57 हजार

औबेदुल्लागंज । रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाने क्षेत्र के कुमाड़ी रोड स्थित कुमदी पठार के पास बुधवार की दोपहर में 12 बजे एक समूह का पैसा कलेक्ट करके ले जा रहे कर्मचारी के साथ लूट हो गई। आरोपियों ने एक समूह के कर्मचारी प्रवीण सेन की बाइक रोकी और 57 हजार 365 रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस घटना का मास्टर माइंड कंपनी का ही कर्मचारी अभिनव चंद्रवंशी निकला। उसने साथी हरिओम सोनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया । पुलिस को आरोपियों की लोकेशन एक चाय की दुकान से मिली। जहां उन्होंने घटना को अंजमा देने से पहली चाय पी थी। अभिनव चंद्रवंशी को कंपनी ने हाल ही में अनियमितता के चलते 3 दिन के लिए कंपनी से बाहर कर दिया था। पुलिस के प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवीण सेन संहिता कम्यूनिटी डेवलमेंट सर्विस में काम करता है। ये कंपनी गांव में समूह चलाकर लोगों से पैसा एकत्रित करने का काम करती है। इसी को लेकर प्रवीण चार गांव से पैसा एकत्रित करके ला रहा था। इसी दौरान आम के पेड़ के नीचे आरोपियों ने बाइक को रोककर नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस मामले में औबेदुल्लागंज थाने में लूट का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
इस संबंध में औबेदुल्लगंज थाना प्रभारी भरत प्रताप ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड कंपनी का कर्मचारी शिक्षक कॉलोनी कुरावर, राजगढ़ निवासी अभिनव चंद्रवंशी ही निकला। अभिनव को कंपनी के कलेक्शन एजेंट के बारे में पूरी जानकारी रहती थी। इसी आधार पर उसने अपने साथी हरिओम सोनी के साथ मिलकर प्रवीण सेन के साथ लूट की योजना बना डाली। हरिओम भी शिक्षक कॉलोनी कुरावर का रहने वाला है। घटना के समय अभिनव ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध लिया था। जबकि उसके साथ हरिओम ने चेहरा खुला रखा था। घटना के बाद आरोपियों ने सिंहपुर क्षेत्र की एक चाय दुकान पर चाय पीकर गए। यहीं से क्लू मिला।

Related Articles

Back to top button