कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को विजय बनाने के अभियान में जुट जाए : देवेंद्र पटेल
मुख्य चुनाव कार्यालय व 3 पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय का किया गया शुभारंभ
सिलवानी। निकाय चुनाव में कमर कस कर मैदान में उतरी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव कार्यालय के साथ ही वार्ड नंबर 5, 7 व 10 के प्रत्याशियों के कार्यालयो का भी शुभारंभ किया गया।
चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने संबोधन में कार्यकर्ताओ में जीत का जोश भरा। कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैलाती है। समाज में बैमनष्यता फैला कर चुनाव जीतती हैं। लेकिन कार्यकर्ता भाजपा के इन मंसूबो को कामयाब ना होने दे। आने वाला कल कांग्रेस का हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को विजय बनाने के अभियान में जुट जावे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यकर्ताओ को जीत के टिप्स देते हुए योजनाबद्व तरीके से घर घर जाकर मतदाताओ से संपर्क करने व कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किए जाने का आव्हाण किया।
इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 5 के प्रत्याशी शमीम काजी, वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी हफीज मंसूरी तथा वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी जेवा कौसर खान के चुनाव कार्यालय का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ मौके पर कांग्रेस के सभी 15 वार्ड के प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



