मध्य प्रदेश

विधिक साक्षरता शिविर एवं रक्‍तदान शिविर का आयोजन

सिलवानी। सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन ओंकार नाथ के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा न्यायालय परिसर सिलवानी में विधिक साक्षरता शिविर एवं रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में डॉ प्रत्युश रंजन व उनकी टीम द्वारा उपस्थित व्यक्तियों में से 10 रक्तदातओं का रक्त लिया जाकर संग्रह किया गया। शिविर में अतुल यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिलवानी ने उपस्थित लोगो से कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं है । रक्त दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं। क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है । रक्तदान करने वाले की सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शारीरिक तौर पर लाभ ही होता है । रक्तदान से मिलें रक्त से किसी की जिन्दगी बचायी जा सकती है। उक्‍त शिविर में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया । शिविर में समाज के विभिन्न वर्गो द्वारा एवं सत्यार्थ वेलफेयर फाउन्डेशन एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा तथा न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा तथा आमजन द्वारा भी रक्तदान किया गया । शिविर में अभिभाषक संघ अधिवक्तागण दीपेश समैया, सुनील श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी एवं अन्य अधिवक्तागण द्वारा भी सहभागिता की गयी ।

Related Articles

Back to top button