मध्य प्रदेश

न गरीबी रेखा में नाम, न शौचालय, न आवास, शासन की योजनओं से वंचित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए विभिन्न तरीके अपनाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। बावजूद इसके ग्राम प्रभारी एवं जनप्रतिनिधी लापरवाही का परिचय देते हुए शासन की मंशा पर पानी फिरने में लगे हुए हैं जिसके कारण तहसील क्षेत्र के पिछड़े इलाकों में आज भी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
तहसील क्षेत्र के ग्रामीण न नगरीय इलाकों में आज भी कई ऐंसे गरीब वर्ग के लोग मिल जाएंगे जिन्हे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह यहां- वहां गुहार लगाते नजर आते है और आखिर परेशान होकर शांत बैठ जाते है।
लेकिन इसके उलट बहुत से ऐंसे लोग जिनके पास घर, जमीन, गाडी व हर सुख सुविधा मौजूद है उनके नाम गरीबी रेखा में जुडे हुए है और खूब सरकार की योजनाओं का लाभ उटा रहे है। लेकिन वहीं हकीकत में देखा जाए तो आज भी गरीबों को उनका हम नहीं मिल पा रहा है।
तहसील के ग्राम पंचायत पडरिया राजाधार के ग्राम सकरदा निवासी दो दर्जन से अधिक ग्रामीण गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने एवं प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर अधिकारियों के इंतजार में करीब चार, पांच घंटे रूके रहे अधिकारियों के मुख्यालय पर उपस्थित नहीं होने के कारण जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां पर भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो निराश होकर शाम करीब पांच बजे घर लौट गए।
ग्राम सकरदा निवासी देवेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, रामवरण यादव, जीवन, श्यामलाल, सैतान सिंह, मिहिलाल, गोलू यादव, संदीप यादव, शिवनारायण, राजेश यादव, विमलेश यादव, कमलेश, गंगाराम, सुरेन्द्र सिंह, संतोष यादव, ऋषिराज, दुर्गेश, राकेश यादव ने बताया कि हम सभी लोग कई वर्षों से योजनाओं के लाभ पाने के लिए भटक रहे है, सरपंच, सचिव व अधिकारियों को बहुत बार आवेदन भी दे चुके है लेकिन आज तक गरीबी रेखा में नाम नहीं जोडा गया और न किसी योजना का लाभ दिया गया। जिससे न तो हमे राशन मिलता है और किसी के घर में शौचालय तक नहीं है न ही प्रधानमंत्री योजना में आवास का लाभ मिल पाया है जबकि हम कई बार अधिकारियों को आवेदन भी कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बहुत से लोग हमारे पास आते है और गरीबी रेखा में नाम जुडवाने तो कभी आवास का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे ले लेते है, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया गया जिसके कारण हम सभी कई वर्षां से परेशान हो रहे है।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत से गुहार लगाई है कि अधिकारियों को निर्देश देकर जांच उपरांत उनके नाम गरीबी रेखा में जुड़वाएं जाएं और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाया जाए।

Related Articles

Back to top button