प्रोफाइल अपडेशन के लिए प्राचार्य ने निजी विद्यालयों को दिए निर्देश
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में निजी विद्यालयों के संचालकों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य सीके विश्वकर्मा ने निजी विद्यालयों के संचालकों को समय सीमा में विद्यार्थियों की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन का काम किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर सरस्वती स्कूल के राकेश खेमरिया ने स्कूल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए शासकीय योजनाओं से संबंधित सभी कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में शिक्षक कीर्ति वर्धन भदौरिया, वेणीशंकर पटेल, जीएस मेहरा के अलावा रेवाश्री स्कूल के आशीष शुक्ला, लवकुश विघापीठ से मुकेश कुशवाहा, सेंट थामस से धर्मेन्द्र पटेल, एसवीआईपी से एमएल पटेल, सीपीए से सुरेंद्र सोनी, चैतन्य से राजपूत सर ने उपस्थित होकर अपने स्कूल की प्रोफाइल अपडेशन की जानकारी प्रस्तुत की। उच्च माध्यमिक शिक्षक सीमा कोरी ने सभी को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए विद्यालयों के संचालकों को अभियान से संबंधित जानकारी दी।



