कांग्रेस ने बनाई अनुशासन समिति पूर्व विधायक सुनील मिश्रा बने अध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह की सहमति से कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जिला स्तरीय अनुशासन समिति का गठन किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता विराट पांडे ने जारी समाचार में बताया है की कांग्रेस संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए बनाई गई इस समिति में अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है अनुशासन समिति में सदस्य के रूप में अजय कछवाहा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,विकास पांडे कैमोर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, ध्रुवप्रताप सिंह बघेल संगठन मंत्री, रंजीत सिंह अध्यक्ष एस टी विभाग,अनवरूल हक महामंत्री जिला कांग्रेस को बनाया गया है।
कटनी जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़वारा क्रमांक 91, विजयराघवगढ़ क्षेत्र क्रमांक 92, मुड़वारा क्षेत्र क्रमांक 93, बहोरीबंद क्षेत्र क्रमांक 94 मे कांग्रेस संगठन के सदस्यों की शिकायत के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन पर संबंधितों को सुनवाई का अवसर प्रदान कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे जिससे प्रदेश को अवगत कराया जाएगा।



