मध्य प्रदेश

भगौड़े आरोपी पर पुलिस ने किया 10 हजार का ईनाम घोषित, मामला पठारी गांव में यादव समाज के दो पक्षों में हत्या एवं गोलीकाण्ड का

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। एसपी विकास कुमार शहवाल के आदेश पर हत्या एवं जानलेवा हमला और अवैध हथियारों के आरोपी सत्येंद्र यादव को पकड़ने वाले और सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा कोतवाली पुलिस ने की है।थाना कोतवाली पुलिस के तहत पठारी गांव में पिछले दिनों हुए मारपीट बलवा और एक युवक राजवीर यादव की हत्या गोलीबार में आरोपी सत्येंद्र यादव फरार है। इस आरोपी को पकड़ने वाले और कोतवाली पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।मालूम हो कि इस साजिश के मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह यादव सहित अन्य8 लोगों को कोतवाली पुलिस रायसेन ने पहले ही गिरफ्तार कर जिला जेल पठारी भेज दिया था।

Related Articles

Back to top button