मध्य प्रदेशराजनीति

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : जगदीश देवडा 

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी का बड़वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता का सम्मेलन उमरियापान के समीप करौंदी स्थित महर्षि संस्थान के विशाल ध्यानहाल में आयोजित हुआ । ढीमरखेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मलेन के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है ।  कार्यकर्ताओं का यह उत्साह ही चुनाव में विजयश्री दिलवाएगा ।  वहीं मुख्य वक्ता अमिता चपरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकडों की उपस्थिति में इस बात को दर्शाती है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट है। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि असल में कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ता ही नहीं है, लेकिन भाजपा में न सिर्फ जमीनी बल्कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बडी संख्या है । सम्मेलन में विधानसभा संयोजक अशोक सोनी, पूर्व विधायक मोती कश्यप, नरेंद्र मरावी, पीतांबर टोपनानी, पदमेश गौतम, ललित जायसवाल, सुनील उपाध्याय, राजेश चौरसिया, मृदुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह राजपूत, मनीष त्रिसोलिया, सुरेश राय, जितेंद्र अरोरा, धीरेंद्र सिंह, सोहन सिंह,जयपाल सिंह, आशीष चौरसिया, प्रमोद गौतम, वैभव चौरसिया, शैंकी चौरसिया, संदीप सोनी, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद असाटी, चंद्रेश चौरसिया सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने आभार जताया । गौरतलब है कि विधानसभा स्तरीय भाजपा सम्मेलन में ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की अनुपस्थिति रहीं ।

Related Articles

Back to top button