क्राइम
कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, पुलिस मौके पर

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । रविवार को राजमार्ग 15 सिलवानी बटेरा मार्ग के सिमरिया खुर्द बस स्टैंड के पास एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया खुर्द बस स्टैंड के पास स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी04 सीएन 6835 के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक इंद्रेश रघुवंशी पिता मुरारीलाल रघुवंशी उम्र 25 निवासी खैरी मुगली थाना बरेली की मृत्यु हो गयी । कार चालक घटना के बाद कार छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर बम्होरी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़ ने बताया कि घटना स्थल से कार को जप्त कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।



