क्राइममध्य प्रदेश

कार की टक्कर से घायल हुये तीन लोगों की भोपाल में इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । गुरुवार की सुबह एंडेवर कार की टक्कर में घायल हुये तीन लोगों की हुई दुखद मौत।
तेज रफ़्तार एंडेवर कार ने पहले मोटर साईकल सवारों को मारी थी टक्कर और फिर गुमठी में चाय पी रहे लोगों को उड़ाया था।
इस हादसे में घायल हुये पाँच लोगों की हालत थी बेहद गंभीर।
गंभीर घायलों में तीन लोगों के पैर धड़ से हुए अलग।
गुमटी में टक्कर मारकर तेज बेकाबू कार खंती में पलटी।
इस भीषण हादसे में कुल 9 लोग हुए थे घायल।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
पैर कटकर अलग हुये चार घायलों सहित एक अन्य कुल पांच लोगों को भोपाल किया गया था रेफर।
बाकी चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
भोपाल रेफर किये गए सभी घायलों की हालत थी बेहद नाजुक।
भोपाल रेफर किए गए पाँच घायलों में से अभी तक तीन की हो चुकी है दुखद मौत।

Related Articles

Back to top button