शासकीय महाविद्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी रहे उपस्थित
सिलवानी । नगर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चौहान ने कहा कि “पौधरोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।”
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता विभोर नायक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना मोनू मंतबर पार्षद प्रदीप कुशवाहा
महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



