मध्य प्रदेश

जननी 108 : नसबंदी महिला मरीजों छोड़ने के वसूले पैसे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव के दौरान कोई परेशानी ना हो अस्पताल आने-जाने में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जननी 108 वाहन उपलब्ध कराई है प्रसव पीड़ा होती है तब 108 नंबर डायल करते हैं और वहां उनके घर तक पहुंच जाता है। जननी 108 में एक डॉक्टर भी रहता है और संबंध पीड़ित महिला को अस्पताल तक पहुंचते हैं।जिससे सुरक्षित प्रसव संभव हो पता है जननी 108 वाहन चालक सहयोगी भोले भाले लोगों का फायदा उठाकर उनसे फर्जी फोन कॉल कर एक फर्जी कैस बनाते हैं और उसकी आड़ में अवैध तरीके से पैसे लेकर कहीं भी गाड़ी चलाते हैं वैसा ही एक मामला दिनांक 13 दिसंबर 23 को तेंदूखेड़ा सरकारी अस्पताल मे देखने में आया है ।तेंदूखेड़ा के शासकीय अस्पताल में बुधवार की रात में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 80 से अधिक केस नसबंदी महिलाए आए हुईं थी करीब रात्रि 10:00 बजे तक सभी आपरेशन हो चुके थे मरीजों के लिए चलाई जा रही 108 जननी एक्सप्रेस के चालको ने मरीजों को घर छोड़ा घर छोड़ने के एवज में 200 से 300 रुपए में सौदा किया और एक बार में लगभग चार से पांच महिलाए को गाड़ी में बैठाकर घर तक छोड़ें जबकि जननी 108 वाहन में सिर्फ एक मरीज और एक परिजन ही बैठ सकता है ऐसी सुविधा उसे गाड़ी में है। जननी 108 के वाहन चालकों ने व्यापार करने के लिए उतारूं है उन्होंने चार से पांच केस एक साथ गाड़ी में बैठकर मरीजों की हालत भी नहीं देखी और पैसे लेकर छोड़ दिए। इनका कहना शिवप्रसाद अहीरवार ससाना ढाना निवासी ने बताया कि कल हमारी पत्नी का नसबंदी ऑपरेशन हुआ था और अभी जो गाड़ी हमें छोड़ने जा रही है उस गाडी के चालक ने हमसे एक फर्जी कॉल लगवाया जो 108 पर लगा वहां पर हम लोगों ने कहा कि हम लोगों की डिलीवरी हुई है हमको घर जाना है तो इस तरह हम लोगों ने झूठा फोन किया फोन करने के बाद 108 वाहन क्रमांक सीजी 04 MW 2494 के चालक ने हम लोगों से कहा कि ₹250 प्रति केस लगेगा और हम लोग चार नसबंदी महिला केस थे,इस तरह ₹1000 में वह जननी 108 वाहन चार मरीज और उसके परिजन कुल आठ लोग उसे गाड़ी में बैठकर गए इस तरह हम लोगों से ₹1000 लेकर हम लोगों को घर छोड़ा। इस तरह से अवैध तरीके से मरीजों को छोड़ने का काम शुरू से लगातार चलता आ रहा है। मीडिया की टीम मौके पर पहुंची देखने पर पाया कि तीन 108 वाहन वहां पहले से खड़े हुए थे और सुबह 6 बजे 10 मिनिट पर वाहन क्रमांक सी जी 05 एम डब्लू 2493 करीब 6 मरीजों जननी 108 वाहन तेजगढ़ गया था वहा मौजूद लोगो ने बताया की इस गाडी में रात भर चार से पांच चक्कर लगाए है रात भर मरीजों की घर छोड़ा है। स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि रात भर यह तीनों गाड़ी दम चौकड़ी करती रही है । गरीब भोली भाली जनता को यह वाहन चालक बातों में लगाकर उनसे पैसे बसूल लेते हैं जबकि सरकार द्वारा इनको वेतन भी मिलती है और डीजल खर्च मिलता है ऊपर से इनको पैसे भी मिलते हैं लेकिन यह लोग जबरदस्ती से पैसे ले लेते हैं जबकि नियम अनुसार इन वाहनों में सिर्फ इमरजेंसी के लिए हैं।
इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रूप राम बागड़ी को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया 108 के जिला मैनेजर आशीष तिवारी को फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि अगर सबूत मिलेंगे तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button