किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति और कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 26 जनवरी को पूरे देश में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौपे, इसी क्रम में जैसी नगर में भी किसानों ने रमपुरा गांव से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान किसान अपने-अपने हाथों में पाले से खराब हुई फसले हाथ में लिए हुए थे और नारे लगाते हुए विभिन्न गांवों से गुजरते हुए जैसीनगर तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर राष्ट्रपति और सागर जिले के कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन के पदाधिकारी संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया सभी किसानों की मुख्य मांगे देश के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो, एसपी फसल गारंटी कानून सी2 प्लस 50 के आधार पर, लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग साथ ही जैसीनगर के जमुनिया गांव के किसानों की फसल पाला पढ़ने से नष्ट हो गई है उनका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए धान 3100 रूपये और गेहूं 2700 रुपए समर्थन मूल्य जो चुनाव के समय गारंटी दी थी उसका आदेश तत्काल जारी करने की किसानों की मांगे है…!
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान किसान शामिल हुए !



