क्राइम
कुआ से निकला महिला का शव, पीएम हेतु भेजा हॉस्पिटल

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सिलवानी थाना की पुलिस चौकी जैथारी अंतर्गत ग्राम मेहगवा कला में रविवार की शाम कुँआ में महिला का शव होने की सूचना पर जैथारी पुलिस मौके पर पहुँची।
मृतक महिला हरिबाई पति रामचरण राजपूत उम्र 70 साल निवासी मेहगवा कला का शव उसी के मकान के पीछे कुँआ से निकाला गया।
जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष दांगी ने बताया ग्राम मेहगवा कला में कुँआ में महिला का शव होने की सूचना पर शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



