मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए ताराचंद साहू
ताराचंद साहू को मिले 441 मत, भावना साहू को मिले 175 मत
266 मत से बड़ी जीत, समाज जनों ने दी बधाई
रिपोर्टर : प्रदीप साहू
सागर । मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार ताराचंद साहू बाड़ी एवं भावना सुरेश चंद साहू इंदौर चुनाव मैदान में थे । दोनों ही उम्मीदवार ने अपने अपने समर्थकों के साथ चुनाव मैदान संभाल रखा था, वरिष्ठ समाजसेवीयों की बार-बार सहमति की अपील और प्रयास किए जा रहे थे लेकिन दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के दम पर मतदान की इच्छा रख रहे थे । अंततः जब वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाज जनों की वार्ता का कोई असर नहीं हुआ तो निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू इटारसी, अनिल अकेला ने समय सीमा में मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया और दोपहर 11:30 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। जहां मध्य प्रदेश के 52 जिलों से मतदाता पहुंचे । मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के मतदाताओं ने अपने मत का मताधिकार किया ।जिसके चलते कुल मतदान संख्या 980 रही जिसमें 617 मतदाता पुरुष महिला ने अपने मत का उपयोग किया समय अनुसार शाम 5:00 बजे के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई और निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रांत अध्यक्ष पद के लिए ताराचंद साहू को 441 मत प्राप्त हुए और श्रीमती भावना सुरेश चंद्र साहू को 175 मत प्राप्त हुए, बही एक मत रिजेक्ट हुआ l इस प्रकार ताराचंद साहू को 266 मतों से एक बड़ी जीत मिली।
ज्ञातव्य हो कि ताराचंद साहू दूसरी बार मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। ताराचंद साहू समर्थकों ने चुनाव परिणाम आने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां मनाई समाज जनों ने आतिशबाजी की और पुष्प माला से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू का अभिनंदन किया l निर्वाचन प्रक्रिया में देवास जिले के जिला अध्यक्ष महेश साहू कन्नौद, महासचिव प्रदीप साहू पत्रकार खातेगांव, वरिष्ठ समाजसेवी शिवप्रसाद साहू खातेगांव, तहसील अध्यक्ष सुभाष रामाधार साहू खातेगांव, वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक सुरेश चंद साहू सतवास, युवा समाजसेवी विनोद साहू, पूर्व पार्षद मनोज साहू, महेंद्र साहू, मदन साहू कन्नौद, महिला प्रतिनिधि कृष्णा महेश साहू पदाधिकारियों के साथ खातेगांव कन्नौद, जिला रायसेन से बाड़ी बरेली उदयपुरा गैरतगंज बेगमगंज देवरी सियरमऊ, देवनगर, सांची, सलामतपुर, सुल्तानपुर, बम्होरी, सिलवानी तहसील अध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, माधो साहू, विकास साहू, दीपक सोनू साहू, शिवकुमार साहू सहित सभी जिले से पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने मतदान का प्रयोग किया ।



