मध्य प्रदेशराजनीति

कुशवाहा समाज की बैठक में भवन निर्माण की राशि एकत्रित निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लव कुश मांगलिक भवन दशहरा मैदान रायसेन में कुशवाहा समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सहित जिले की विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी शामिल हुए बैठक में 30 लख रुपए की लागत से बना रही समाज की धर्मशाला के लिए शेष रह गई राशि इकट्टा की गई। और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के विभिन्न कार्यों में जिस राजनीतिक दल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है विधानसभा चुनाव में समाज उसका पूरा ध्यान रखकर मतदान करेगा समाज बंधुओ से आवाहन किया गया है कि संगठित होकर मतदान करें ताकि समाज का महत्त्व बरकरार रहे।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पहलाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, ओंकारसिंह कुशवाहा गैरतगंज, राजेश कुशवाहा जिला महामंत्री, बाड़ी से घनश्याम कुशवाहा, टीकाराम कुशवाहा, रायसेन के राजेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा एडवोकेट, सिलवानी से नर्मदा प्रसाद, राजेश कुशवाहा, उदयपुरा से कन्हैयालाल, नर्मदा प्रसाद, देवरी से खुमान सिंह, बरेली से लालजी राम, काशीराम, कमल कुशवाहा तहसील अध्यक्ष गैरतगंज, विशाल कुशवाहा, भैयालाल कुशवाहा रायसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे इसके अलावा सभी तहसीलों के प्रमुख भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button