मध्य प्रदेश
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह अध्यक्ष मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान विकास यात्रा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । ग्राम पंचायत-ढिगसर में सभा आयोजित हुई जिसमें राहुल सिंह द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में समस्त ग्राम वासियो को विस्तार से जानकारी दी। सरकार की जन हितेषी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना इत्यादि से हितग्राहियों को किस प्रकार जोड़ा जा रहा है. संक्षिप्त में बताया। आम सभा के उपरांत ग्राम ढिगसर में सभी के साथ, कक्कड़भर्ता के भोजन किये। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कमल ठाकुर, जनपद सीईओ विनोद जैन, मनीष सोनी, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, जनपद सदस्य नरेश पटेल, जनपद सदस्य जय हजारी, प्रशासकीय अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।



