मध्य प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से जा रही है लोगों की जान, जिला सीएचएमओ बैठी हुईं है मौन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में यूं तो कई झोलाछाप डॉक्टर है जो धड़ल्ले से अंग्रेजी इलाज कर लोगों को बीमारियों से ठीक कर देने का दावा कर लाखों रुपए कमा रहे हैं जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले दिनों ऐसे ही एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन के बाद बताया गया था मरीज की मौत हो गई थी। जो मामला पथरिया थाना क्षेत्र में हुआ था इसके बावजूद भी जिला प्रशासन मौन बैठा है ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है आज आपको बता दें कि दमोह के टॉकीज चौराहे पर बैहराम टॉकीज के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली लोगों ने बताया कि उसे कुछ तकलीफ हुई और वह गिर गया उसे लोगों ने रास्ते से साइड में बिठाया और पानी भी पिलाया लेकिन कुछ देर बाद उस वृद्ध की मौत हो गई उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया जहां पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में जाकर शव गृह में रखवा दिया और उसकी खाना तलाशी ली और पुलिस उस व्यक्ति की पतासाजी में जुट गई जब उसके कपड़ों की खाना तलाशी हुई तब उसके जेब से एक झोलाछाप डॉक्टर का पर्चा निकला जिसमें ना डॉक्टर का नाम है ना मरीज का नाम है और साथ में अंग्रेजी दवाई का एक पत्ता उसके जेब में और कुछ पैसे निकले हैं अभी तक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसके जेब में निकले झोलाछाप डॉक्टर के पर्चे से स्पष्ट नजर आ रहा है कि वह झोलाछाप डॉक्टर का शिकार हुआ होगा। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम से सभी बातें क्लियर होगी की वृद्ध की जान कैसी गई।

Related Articles

Back to top button