मध्य प्रदेश

कोहरे के कारण बाइक पुल की दीवार से टकराई 2 लोग घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देर रात और अलसुबह कोहरे के कारण वाहनों की पहिए थम जाते हैं या गति कम हो जाती है ऐसे में सफर करना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है । घने कोहरे के कारण एक बाइक सवार सुमेर पुल की बाउंड्री से टकराकर घायल हो गया जिसमें बाइक सवार सहित बाइक पर बैठे हुए व्यक्ति के हाथ पैर सिर में चोटें आई हैं।
‌ यह तो अच्छा हुआ कि बाइक सवार टकराकर पुल पर ही गिरा यदि नीचे गिरता तो गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था उसी समय पीछे से जीप लेकर आ रहे वसीम खान ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
आपको बता दें कि झिला निवासी गोविंद सिंह अपनी बाइक पर राजेश नामक युवक के साथ किसी आवश्यक कार्य से राहतगढ़ से बेगमगंज आ रहा था की अचानक कोहरे के कारण सामने का नजर नहीं आया और बाइक सुमेर के पास नदी के पुल के ऊपर बनी सपील से टकरा गई। जिसे दोनों बाइक सवार नीचे गिर कर घायल हो गए यह तो अच्छा हुआ कि बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था जिससे उसके सिर में चोट नहीं आ पाई लेकिन पीछे बैठे हुए व्यक्ति के सिर में और हाथ पैरों में चोट आई है।

Related Articles

Back to top button