क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रतापसिंह को भारतीय किसान संघ ने सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साइंखेडा । भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की सभी तहसीलों ने राजमार्ग सांसद राव उदय प्रतापसिंह के कार्यलय पहुँच कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, संसद में किसानों की समस्या के लिए विशेष सत्र प्रारंभ किया जाए, कृषि बीमा पॉलिसी का सरलीकरण कर खेत ईकाई माना जाए, कृषि उपकरणों से जीएसटी हटाया जाए, कृषि उपज उप मंडी साईखेडा अतिक्रमण मुक्त कर शीघ्र चालू कराई जाए, साईखेडा में 133 के वी स्टेशन बनाया जाए, किसानों को गन्ने का उचित मूल्य एवं बकाया भुगतान दिलाया जाए, देतपोन से पोडार तिगड्डा तूमडा मुआर बनवारी से पिपरिया तक की सड़क का शीघ्र निमार्ण कराया जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला सदस्य राकेश खेमरिया, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवार, संभाग अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, संभाग सदस्य विजय मालपानी, तेजसिग तोमर, जिला उपाध्यक्ष भावसिह पटेल, विष्णु पटेल, साईखेडा तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मंत्री सुरेन्द्रसिंह राजपूत, रोहित अवस्थी, नगर अध्यक्ष माखनलाल अग्रवाल, गाडरवारा तहसील अध्यक्ष महेश तिवारी, मंत्री सुभाष पचौरी, दिग्विजय राजपूत, तहसील करेली अध्यक्ष नंदराम सिंह राजपूत, नरसिंहपुर तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह आदि उपस्थित थे।



