मध्य प्रदेश

तीर्थ दर्शन कर लौटे नगर साहू समाज अध्यक्ष का सम्मान

सिलवानी। नगर साहू समाज अध्यक्ष राजू साहू ग्राम सेवक तीर्थ स्थल दर्शन कर वापस सिलवानी लौटने पर समाजबंधुओं एवं नगरवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
समाजबंधुओं एवं नगरवासियों ने तीर्थ दर्शन से लौटे साहू समाज अध्यक्ष राजू साहू ग्राम सेवक के साथ आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उपस्थित लोगों ने धार्मिक यात्रा के अनुभव भी साझा किए और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर साहू समाज के तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू नगर साहू समाज पूर्व अध्यक्ष हरि सेवक साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू सचिन साहू बब्लू साहू सुनील साहू शिक्षक भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, समाजबंधु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button