धार्मिकमध्य प्रदेश

क्षेत्र के प्रसिद्ध महाबलखोह धाम में सोमवार को होगा दिव्य रुद्राभिषेक

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । पावन श्रावण मास में सभी सनातनी भगवान भोलेश्वर की आराधना में मग्न है उसी श्रृंखला में सोमवार को श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रसिद्ध श्री महाबलखोह धाम गढ़ी में भगवान शंकर का दिव्य अभिषेक सायं काल में 7 बजे से होगा। एवं खीर प्रसादी वितरण होगी।
इस तपोभूमि को अपने तप से सुगंधित करने वाले पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री श्री 1008 सुखदेव दास जी महाराज जी एवं उत्तराधिकारी संत सुमित भैया जी के सानिध्य में भगवान शंकर की सेवा यह नित्य हो रही है
हजारो श्रद्धालु जन यहाँ भगवान का दर्शन पूजन करने नित्य आते है। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से इस दिव्य रुद्र अभिषेक के दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है। इस दिव्य रुद्राभिषेक में पंडित नमन शास्त्री के आचार्यत्व में सेवा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button