क्राइम

जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस मौके पर

सिलवानी । सोमवार को राजमार्ग 15 सियरमऊ मार्ग से घूरपुर के बीच जंगल में युवक की सागौन के पेड़ से लटकी हुई लाश मिलने की सूचना पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राजमार्ग 15 सियरमऊ मार्ग से घूरपुर के बीच रोड से 200 मीटर की दूरी पर जंगल में युवक की सागौन के पेड़ से लटकी हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया।
सहायक उप निरीक्षक रामाशीष शर्मा ने बताया कि मृतक उम्र करीब उम्र 30 साल है और गहरे हरे रंग की शर्ट नीला कलर का जींस पेंट पहने हुए था। लाश के पास लाल कलर की चप्पल पड़ी हुई है। और बजाज सीटी 100 क्रमांक एमपी 15 एम एक्स 5157 भी खड़ी हुई है। युवक को पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button