देश विदेशव्यापार

LPG Price : नए साल के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नईदिल्ली । आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन से ही आम आदमी से जुड़े कई अहम बदलाव हुए हैं। कई ऐसे बदलाव हैं, जो सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत (Financial Health) पर असर डालेंगे। बैंकिंग से जुड़े नियम से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price) तक में बदलाव हुए हैं।
LPG की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में या 1 जनवरी 2023 को भी LPG Cylinder की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1769 रुपये का मिलेगा. वहीं मुंबई में इसके लिए 1721 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button