मध्य प्रदेश
खतना कैंप का आयोजन : 63 बच्चों की हुई खतना
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सामाजिक संस्था उम्मते रहबर सोसायटी के जरिए दो रोजा खतना कैंप का आयोजन फिरदौस शादी हाल मैं रखा गया जहां 63 बच्चों की खतना स्थानीय खलीफा द्वारा की गई।
महंगाई के इस दौर में एक खतना के जहां ₹800 लिए जा रहे हैं वहीं कैंप में खलीफा की फीस के रूप में मात्र ₹300 लिए गए तथा डॉक्टर का चेकअप, टिटनेस इंजेक्शन, सुन्न करने की दवा, तथा बच्चे के लिए 5 दिन तक खाने वाली मेडिसिन, ड्रेसिंग सामग्री, दूर से आने वाले बच्चों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए वाहन व्यवस्था, कैंप व्यवस्था का खर्च सोसायटी द्वारा उठाया गया है।
सोसायटी द्वारा लगाए गए इस कैंप की सभी लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। दूसरे दिन का कैंप हिदायतपुर में रविवार को सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया।



