खबरो पर तिलमिलाए विधायक ने जिले के दो पत्रकारों के खिलाफ पाँच थानों में कार्यकर्ताओं से दिलवाए आवेदन
काँग्रेस पार्टी ने पत्रकारों की स्वंतत्रता को कुचलने का षड्यंत्र बताते हुए दिया ज्ञापन
बाड़ी । दैनिक सर्च स्टोरी के रायसेन जिला संवाददाता हीरेन्द्र मालवीय और बाड़ी के सर्च स्टोरी के संवाददाता विनोद साहू के खिलाफ जिले के पाँच थानों में आवेदन दिए ।
जबकि सर्च स्टोरी में सत्ता और उनसे जुडे लोगों की मनमानी की खबरें प्राथमिकता से छापी जाती हैं । एक दिन पहले ही सर्च स्टोरी विधायक सुरेंद्र पटवा की खबर छपी थी । जिससे विधायक सुरेंद्र तिलमिला गये और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से जिले के उमरावगंज, मड़ीदीप, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर व बाड़ी थाने में पत्रकारों के खिलाफ आवेदन दिया जिससे जिले में राजनीतिक हलचल मच गई और सुरेन्द्र पटवा के लेनदेन की लिस्ट सोशल मीडिया पर तैरने लगी ।
आम आदमी पार्टी के बाद काँग्रेस पार्टी ने दिया जिले के थानों में आवदेन और एफआईआर रद्द करने की माँग ।
भाजपा नेताओं द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जबरन कार्यवाही कराने के दबाव में दर्ज एफआईआर रद्द करने की माँग करते हुए सोमवार को मंड़ीदीप के आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ मनीष कुमार मालवीय ने आपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन मंडीदीप थाना प्रभारी को सौंपते हुए एफआईआर निरस्त करने की माँग की ।
मंगलवार को भोजपुर काँग्रेस कमेटी ने बाड़ी थाने में दिया ज्ञापन।
मंगलवार को भोजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाँक काँग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी व रायसेन पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन बाड़ी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता को सौपते हुए कहा कि पत्रकारों का काम हैं जनहित के मुद्दों और सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ उनकी मनमानी की खबरें छापना, ऐसे में पत्रकारों को परेशान करने से लोकतंत्र की गरिमा व जनहित की खबरों पर लगाम लगाने की नेताओं की मंशा पर विराम लगना चाहिए।
ज्ञापन देने में मुख्य रुप से मध्यप्रदेश काँग्रेस महासचिव ताराचंद साहू, यूथ कांग्रेस के महासचिव युद्धवीर सिंह, मनु सरदार व रजनीश जैन औबेदुल्लागंज, ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, शोयब खान, आकाश पचौरी विपिन भाई गोविंद सिंह ठाकुर, सोनू ठाकुर व जसवंत सिंह मालवीय, अजय कुंडू सहित दर्जनों काँग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



