आज का पंचांग मंगलवार, 08 नवम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦ .
🧾 आज का पंचाग 🧾
मंगलवार 08 नवम्बर 2022
🙏🏼 आप सभी देशवासियों को कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं गुरु नानक देव जयंती के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए । मंगलवार को बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है।
मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
मंगलवार के व्रत से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है, बल, साहस और सम्मान में भी वृद्धि होती है।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक माह
🌝 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथिः- पूर्णिमा तिथि 16:33:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि
✏️ तिथि स्वामीः- पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं।
💫 नक्षत्रः- भरणी 09:37:00 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र
🪐 नक्षत्र स्वामीः- भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं।
📢 योगः- व्यतिपात 21:44:00 तक तदोपरान्त वरियन
⚡ प्रथम करण : बव – 04:31 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : बालव – 04:50 ए एम, नवम्बर 09 तक कौलव
🔥 गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 12:04:00 P.M से 01:26:00 P.M तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 02:48:00 से 04:09:00 तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:31:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:29:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:53 ए एम से 05:46 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:19 ए एम से 06:38 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:20 पी एम से 05:44 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:31 पी एम से 06:50 पी एम
💧 अमृत काल : 08:38 पी एम से 10:19 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 09
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 01:39 ए एम, नवम्बर 09 से 06:39 ए एम, नवम्बर 09
☀️ सिद्धि योग – आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक
☄️ अश्विनी नक्षत्र – आज रात 12 बजकर 37 मिनट तक
🌫️ स्वर्ग लोक की भद्रा – आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से अगली भोर 4 बजकर 23 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक प्रज्ज्वलित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – विद्यापति स्मृति दिवस (मिथिलांचल), राष्ट्रीय दिवस, गुरु नानक देव जयंती, भीष्म पंचक समाप्त, खग्रास चंद्र ग्रहण, कार्तिक स्नान पूर्ण, तुलसी विवाह समाप्त, पुष्कर मेला (अजमेर), केदार वर्क (उड़ीसा), पूर्णिमा समाप्ति 04 : 31
✍🏽 विशेष – पूर्णिमा को घी एवं प्रतिपदा को कुष्मांड खाना एवं दान करना दोनों वर्जित बताया गया है। पूर्णिमा तिथि एक सौम्य और पुष्टिदा तिथि मानी जाती है। इस पूर्णिमा तिथि के देवता चन्द्रमा हैं तथा यह पूर्णिमा तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह शुक्ल पक्ष में ही होती है और पूर्ण शुभ फलदायी मानी गयी है।
🗺️ Vastu tips 🗽
घर या ऑफिस में आईना का अचानक टूट जाना हमें कुछ संकेत देता है। ऐसे में आइये जानते है आईना के टूटने पर हमें वास्तु के अनुसार क्या संकेत मिलते हैं।
अचानक क्यों टूट जाता है आईना इसके आलावा आपाके जानकर हैरानी होगी कि जब कोई आइना अचानक से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि घर पर आई कोई बड़ी मुसीबत इस आइने पर टल गई है। इसलिए इसे बिना देर किए ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है टूटा आईना आज हम बात करेंगे टूटे या खराब आइने को घर में न रखने के बारे में, घर में आइना लगाना वैसे तो शुभ होता है, लेकिन टूटा या खराब आइना अशुभ फल देने वाला होता है। ऐसे आइने को घर में रखने से पॉजिटिव वाइब्रेशन कम होती जाती है और निगेटिव वाइब्रेशन कम हो जाती है। क्योंकि टूटे हुए आइने पर पड़ने वाली रोशनी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिसका सीधा असर घर के सदस्यों पर पड़ता है। आइने को टूटने पर घर के बाहर फेंक देना चाहिए।
आईने को लगाने की सही दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य कोण की दीवार पर आईना लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में आईना लगा हुआ है तो उसे तुरंत ही वहां से हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है। वहीं कई घरों में आईना दीवार पर टाइल्स के बीच में लगा हुआ होता है तो उसे हटाना संभव नहीं है। ऐसे में उस आईना को कपड़ा से ढक सकते हैं, जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में आईना लगाना हानि पहुंचाता है। इन दिशाओं में आईना लगाने से भय बना रहता है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
अनिद्रा के लिए एक शोध के अनुसार, यदि सुबह के वक्त 1 घंटे नेचुरल लाइट्स मैं बैठा जाए, तो अनिद्रा की शिकायत दूर होती है और इससे अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। इस स्टडी से ये भी पता चला है कि धूप में जितना ज्यादा रहा जाए, उतना ही सोते वक्त आपकी बॉडी मेलाटोनिन का उत्पादन करेगी, जिससे बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है।
तनाव के लिए धूप धूप में रहने से मेलाटोनिन का उत्पादन होता है, जो तनाव की प्रतिक्रिया को भी कम करता है। इसके अलावा जब आप बाहर होते हैं तो अक्सर कुछ सक्रिय कार्य कर रहे होते हैं। तनाव दूर करने में व्यायाम भी आपकी मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत रखने में सनलाइट में बैठना विटामिन डी पाने के लिए सर्वोत्तम और आसान तरीकों में से एक है। इसके जरिए हमारी बॉडी में विटामिन डी का उत्पादन होता है, जो आपके शरीर में कैल्शियम को मेंटेन रखने में मदद करता है। साथ ही भंगुर, पतली, या फ्रैक्चर हड्डियों को रोकता है। ऐसी परेशानी होने पर डॉक्टर के आदेश के अनुसार धूप में बैठें।
🧉 आरोग्य संजीवनी 🍶
नपुंसकता (तांत्रिक नुस्खे)
लाल मिर्च, खटाई , नमक परहेज करें । असगंध, विधारा – 500-500 ग्राम, सोंठ 200 ग्राम, अकरकरा -२००ग्राम, जायफल 100 ग्राम, पीपल 100 ग्राम, लौंग 100 ग्राम – इन्हें चूर्ण करके छान कर मिला लें। जिनको हलकी मादकता चाहिए वे 200 ग्राम धुली भांग का चूर्ण भी मिला दें । इन्हें एक मिट्टी की तेल पिलाई हुई हांड़ी में भरकर ऊपर से शहद डालें और डुबो दें । फिर ढ़ककर कपरौटी कर के किसी बारे बरगद के पेड़ की जार में 21 दिन तक दबा दें ।
हांड़ी निकल कर इस दावा को बोतलों में बंद कर लें या मिट्टी साफ़ करके इसी हांड़ी को प्रयुक्त करें ।
मात्रा – प्रत्येक दिन प्रातः – सांय 20-20 ग्राम गर्म दूध के साथ लें । प्रत्येक दिन दवा को चला लें ।
लाभ – 45 दिन के प्रयोग से, बूढ़ा भी जवान हो जाता है । परीक्षित है ।
(शेष कल)
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने मानव जीवन के लिए कई बातें बताई हैं. इनको कहा जाता है. उनकी नीतियां आधुनिक जीवन में भी काफी कारगर हैं. उनकी इन नीतियों का अनुसरण कर लोगों ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उनकी नीतियां मनुष्य जीवन के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं. उनकी बातों का जो भी इंसान अनुसरण करेगा, वह जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाएगा पुरुषों के लिए कुछ बातें कहीं हैं. इसके अनुसार, अगर पुरुषों में कुत्तों के कुछ गुण आ जाए तो उनकी स्त्रियां हमेशा खुश और संतुष्ट रहेंगी
वफादारी भूलकर भी न करना चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगा हंसता-खेलता परिवार वैसे भी हर रिश्ते वफादारी और ईमानदारी का होना बेहद जरूरी है. बिना इन चीजों को कोई भी रिश्ता अधिक देर तक नहीं टिकता है.
कुत्ता हमेशा से ही काफी वफादार जानवर माना जाता है. ऐसे ही पुरुष को अपनी पत्नी व कार्य के प्रति हमेशा वफादार होना चाहिए. ऐसे पुरुषों से स्त्रियां हमेशा खुश रहती हैं.
संतुष्टी हमारे कहने के अनुसार, पुरुषों को हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए. उनके पास सुख के जो भी साधन उपलब्ध हों, उन्हें उसमें ही खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए. कम धन या साधनों का रोना रोने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं. पुरुषों को मेहनत के द्वारा कमाए गए धन में ही संतुष्ट रहना चाहिए*
वीरता पुरुषों को कुत्ते की तरह निडर और वीर होना चाहिए. कुत्ता अपने मालिक और घर के लिए हर किसी से लड़ जाता है. वह यह नहीं देखता कि सामने वाला कितना शक्तिशाली है. वैसे ही हर पुरुष को भी हमेशा अपने परिवार के लिए खड़े रहना चाहिए. ऐसे लोगों से स्त्रियां हमेशा संतुष्ट रहती हैं
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, जिस तरह से कुत्ता गहरी नींद में होने के बाद भी सतर्क रहते हैं, हल्की से आहट भी उसे जगा देती है. वैसे ही पुरुषों को भी अपने जीवन में सतर्क रहना चाहिए. अपने परिवार, स्त्री, कर्तव्यों को लेकर सतर्क रहने वाले पुरषों को महिलाएं पसंद करती हैं.
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
🌝 कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर को मनाई जाएगी. कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 07 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो रही है, जिसका समापन 08 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा
कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी समस्याओं से राहत मिलती है. यहां तक कि जन्म कुंडली में मौजूद दोषों को भी इस दिन पूजा करके दूर किया जा सकता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है, जिसे कार्तिक स्नान कहा जाता है. शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन उपवास रखने से और पूजा पाठ करने से सभी दुखों को मिटाया जा सकता है. यह बेहद शुभ दिन होता है।

