खेल डिग्रीधारी और अतिथि शिक्षकों ने सीएम के नाम का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खेल डिग्रीधारी और अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को सौंपकर सरकार से नोकरी दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन मैं उल्लेख किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षक महापंचायत आयोजित कर अनेकों सौगात दी थी। जिसमें अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती मैं पचास प्रतिशत आरक्षण, विभागीय परीक्षा, गुरुजियो की तरह अतिथियों को मुख्य धारा मैं लाना, बोनस अंक आदि शामिल था। जिसके आदेश अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। वहीं खेल डिग्रीधारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खेल शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 2023 में ली गई थी परंतु सरकार द्वारा अभी तक चयन परीक्षा कराने किसी भी प्रकार की योजना बेरोजगार खेल शिक्षकों को नजर नहीं आ रही है बिना खेल प्रशिक्षण के खेल गतिविधियां नाम मात्र की औपचारिकता बनकर रह गई हैं। मध्य प्रदेश शासन ने स्कूलों में साल 2008 से खेल शिक्षकों की भर्तियां नहीं की है नई शिक्षा नीति में हर स्कूलों में एक खेल शिक्षक अनिवार्य है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग में लगभग 2000 पद एवं स्कूल शिक्षा विभाग में 3000 से अधिक खेल शिक्षक पद खाली है खेल डिग्रीधारियों ने मांग की है कि खेल शिक्षकों के साथ न्याय कर 5000 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी कर चयन किया जाए। वही अतिथि शिक्षकों के संबंध में पंचायत में की गई घोषणाओं के आदेश जारी किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौपने वालो मैं सपना ठाकुर, स्वीटी जैन, तरुण ठाकुर, दीपिका शर्मा, सुनील शाक्या, ओमकार रैकवार, भानुप्रताप सिंह, नीतू विश्वकर्मा आदि शामिल है।



