गढ़ी में मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। कस्बा गढ़ी में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्म जयंती और विशाल चल समारोह निकाला गया जो की इंद्रा कॉलोनी नगर गढ़ी से प्रारम्भ होकर के बाजार मोहल्ला से जुमेराती से माता मोहल्ला, बस स्टैंड से होते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए जिसमें संत सिरोमणी गुरु रविदास जी की झांकी , एवं ढोल, नगाड़े,डीजे एवं दिल दिल घोड़ी जो कि चलसमारोह में आकर्षक का केन्द्र रही और नगर गढ़ी के अखाड़े रहे और अपना प्रदर्शन दिखाया और सभी वर्ग एवं सभी धर्मों के लोग इस चल समारोह जयंती में शामिल हुए और संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
इस मोके पर उपस्थित संत रविदास समिति के सदस्य जिसमें छोटेलाल जाटव, बृजलाल जाटव, खुशीलाल जाटव, उत्तम सिंह अहिरवार, मोहनलाल जाटव, समाज संभाग सचिव ब्रजेश जाटव उपसरपंच, भाजपा बरिष्ट नेता भागचंद चौरसिया, कांग्रेस बरिष्ट नेता खेमचंद चौरसिया, भाजपा नेता नीरज चौरसिया, मोहन महेश्वरी, विपिन जैन, राजकुमार चौरसिया, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, नितिन माहेश्वरी उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिजवान खान, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष खालिद खालिद मंसूरी, जन अभियान परिषद से दीपचंद मालवीय, डां सुनील मालवीय, भीम आर्मी से नीलेश चौधरी, समिति अध्यक्ष राहुल जाटव, उपाध्यक्ष प्रकाश बाबू जाटव, सचिव जितेंद्र सिलावट, संजय जाटव, अध्यक्ष अरूण जाटव, एवं नगर गढ़ी के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।



