प्रवीण साहू नवयुवक मंडल सिलवानी अध्यक्ष मनोनीत
सिलवानी। रविवार को साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज की बैठक सम्पन्न हुई। प्रारंभ में मां कर्मा देवी एवं जगदीश स्वामी की पूजा आरती की गई। इसके बाद में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की गई। बैठक का संचालन सतीश साहू के द्वारा धर्मशाला में कराए गए निर्माण कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता साहू समाज अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा की गई।
साहू समाज का नवयुवक मंडल का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से प्रवीण साहू को नवयुवक मंडल सिलवानी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । जिसमें साहू समाज के वरिष्ठ साहू बैठक में उपस्थित रहे साहू समाज अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में रघुवीरप्रसाद साहू, नवल साहू, राजकुमार साहू, जगदीश साहू, सतीश साहू, धर्मशाला अध्यक्ष दीपेंद्र साहू, गोविंद साहू, मोहन साहू, रामगोपाल साहू शिक्षक, कैलाश साहू, धर्मेंद्र साहू, निक्की साहू, सचिन साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, सौरव साहू सहित बैठक में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रवीण साहू को मां कर्मा जयंती भव्य रूप से मनाने के लिए साहू समाज द्वारा नवयुवक प्रवीण साहू अध्यक्ष नियुक्त किया गया सभी ने तिलक लगाकर फूल माला पहला का बधाई शुभकामनाएं दी ।
नवयुवक अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है नगर साहू समाज अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है पूर्ण होने पर दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाती है।



