मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार की शाम को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई ।
इस अवसर पर सभी समुदाय के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने देश एवं समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने एवं सद्भावना कायम करने की शपथ के साथ स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक देवेंद्र पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि स्व. राजीव गांधी देश में सूचना क्रांति के जनक थे।
उन्होंने देश को आधुनिक संचार क्रांति के साथ तकनीकी विकास में अग्रणी करके विश्व में देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
आज हम जिस कंप्यूटर और सूचना तकनीक को हर क्षेत्र में उपयोग कर रहे हैं , यह उन्हीं की देन है।
इसके अतिरिक्त वह पंचायती राज व्यवस्था के जनक रहे हैं। देश की एकता, अखंडता सद्भावना के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी ।
उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि देश से घृणा की राजनीति को खत्म करके शांति एवं सद्भाव के लिए फिर से राजीव जी के सपनों का भारत निर्माण करने में अपना योगदान देंगे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एकता एवं सद्भावना की शपथ ली।

Related Articles

One Comment

  1. I have been surfing online more than 3 hours today yet I never found any interesting article like yours It is pretty worth enough for me In my opinion if all web owners and bloggers made good content as you did the web will be much more useful than ever before

Back to top button