क्राइम

गाय चराने को लेकर एक ही परिवार में चले लाठी-डंडे, 4 गंभीर रिफर, एक दर्जन घायल

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । खेत में गाय चराने से मना करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष मैं बदल गया।
जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर गया। वही घटना में दोनो ही पक्षों के एक दर्जन से अधिक घायल हुए हुए जिनको उपचार भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदपुर करारिया में शनिवार शाम को खेत में गाय चराने को मना करने पर रैकवार समाज के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया।
जिसमें भारतसिंह, मुल्लू सिंह, चैनसिंह, जीवन सिंह को गंभीर चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां इनका उपचार जारी है।
वहीं घायलों के परिजनों ने बताया कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले लोगों की ओर से खेत में गाय चराने को मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोट लगी है।
वहीं इस मामले में देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। टीम गठित कर जांच शुरू कर मारपीट करने वाले लोगों के कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button