मध्य प्रदेश
रविवार को निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन
घर घर जाकर स्वयंसेवक चला रहे है संपर्क अभियान
सिलवानी। रविवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में स्वयंसेवक शामिल हो। इसके लिए घर घर जाकर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे नगर में बृहद स्तर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। सीएम राइज स्कूल के मैदान से पथ संचलन प्रारंभ होगा। जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरता हुआ प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त होगा। यहां पर बौद्विक किया जाएगा। पथ संचलन में अधिक से अधिक संख्या में स्वयंसेवक की भागीदारी हो सके। इसके
लिए घर घर जाकर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।



