क्राइम

गाव में पड़ी मिली पुलिया के अन्दर बाइक, सुबह देख गाव के लोगों में कई चर्चाये

मझगवा थाने में नहीं है जानकारी घटना की
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील कार्यालय के ग्राम पंचायत बुधुआ में रविवार की सुबह सुबह जब खेत जाने के लिए किसान व महिलाये वहा से निकली तो उन्होनें देखा कि पुलिया के नीचे एक मोटर साइकिल पड़ी हुई हैं । इस बात की चर्चा पूरे गाव में आग की तरह फैल गई ।
स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि रात्रि में कोई बडी घटना हुई हैं और उस घटना को लेकर जब मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने यहाँ से निकले तो उनका बैलेस बिगड़ जाने से गाड़ी समेत पुलिया के नीचे जा पहुंचे ।
इस घटना की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि गाड़ी किसकी है और इसे कौन चला रहा था ।
ग्राम मुकुरा से आते समय मोड़ से पुलिया के नीचे जा पहुंची मोटर साइकिल ।
ग्राम पंचायत निवासियो ने ये भी बताया कि ये गाड़ी इस क्षेत्र की नहीं और न ही यहाँ के लोगों की घटना के बाद ही गाव में चर्चा होने लगती हैं ।
मोटर साइकिल क्रमाक- एमपी 20 ए ए 7634 फिलहाल इस घटना की पुष्टि के लिए जब मझगवा थाना क्षेत्र में जानकारी ली गई तो इस घटना की जानकारी न होने की बात कही । पर मोटर साइकिल सवार अज्ञात युवक कौन हैं या कोई दुर्घटना का शिकार हो गया अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं ।

Related Articles

Back to top button