क्राइम

दो पक्षों के समुदाय के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के समुदाय ने जबरन में मचाया हंगामा

आश्वासन देने के बाद भी ना मानने पर पुलिस ने खदेड़ा और फ्लैग मार्च निकालकर शहर में कराई शांति व्यवस्था कायम, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल ने दिखाया पावर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में शनिवार रात 8:45 बजे के बाद जमकर विवाद हो गया, जिससे शनिवार रात एक पक्ष का समुदाय हजारों की संख्या एकत्रित होकर जमकर कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन करने लगा, जहां एक पक्ष के फरियादी के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद भी जबरन प्रदर्शन कर रहे समुदाय को आखिर में पुलिस को खदेड़ना ही पड़ा, पुलिस ने बताया कि पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के समीप दो पक्षों में विवाद हो जाने पर एक पक्ष का फरियादी सिटी कोतवाली में उपस्थित हुए और उन्हीं के बताएं अनुसार चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई और एक आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था और शेष आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन समुदाय ने जबरन प्रदर्शन कर शहर की फिजा बदलने की कोशिश की, लेकिन कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक को खबर लगते ही तत्काल एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी ने पुलिस बल के साथ समुदाय को न मानने पर खदेड़ा और शांति व्यवस्था कायम कराई.।
कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि एक पक्ष के फरियादी के बताएं अनुसार चार आरोपियों पर धारा- 294, 323, 506, 427, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन समुदाय के जन जबरन में सिटी कोतवाली में हंगामा मचाए हुए थे, पुलिस-प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा और उनको आखिर में उन्हें खदेड़ना पड़ा. शांति व्यवस्था बनाने के लिए शहर के कोतवाली चौक, पुरैना तालाब, पुराना थाना, ज्वाला माई, गड़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गौरी शंकर तिराहा, महाकाली चौक, बड़ा पुल, धगट चौराहा, गाड़ी खाना, पलंदी चौक, राय चौराहा घंटाघर होते हुए फ्लैग मार्च निकाला और जमावड़ा लगाकर खड़े हुए लोगों को समझाइस देकर उनको अपने घरों में रहने की हिदायत दी। इस दौरान एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम दमोह आर एल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदैनिया, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई कोतवाली आनंद सिंह, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स पूरी व्यवस्थाओं के साथ मौजूद देखी गई. साथ ही एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने देर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक और भी समय के लिए चौराहों-तिराहों पर पुलिस बल तैनात भी किया।

Related Articles

Back to top button