मध्य प्रदेश

गुरुकुल स्कूल में रामोस्तव का आयोजन, बच्चो ने सनातन संस्कृति से सम्बद्ध मनमोहक प्रस्तुतियां दी

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । नगर के प्रतिष्ठित सीबीएसई गुरुकुल स्कूल में अयोध्या में जुड़ी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में श्री रामोस्तव का आयोजन किया गया। जिसमे गैरतगंज का वातावरण राममयी हो गया। इस आयोजन में गुरुकुल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सनातन संस्कृति से सम्बद्ध अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां ए री सखी मंगल गाओ री, राम रंग मंच, जय हो इसरो, दशावतार, भगवदगीता इत्यादि पेश की गई। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चो के वाद्ययंत्रो पर थिरकने हाथी एवं स्वरों ने न केवल अभिभावकों का मन मोह लिया बल्कि उन्होंने अंग्रेजी पद्धति के साथ सनातन संस्कृति के समावेश से परिपूर्ण अपने नौनिहालो को देखकर खुद को एवं गैरतगंज नगर को गोराम्वित महसूस किया । अभिभावको ने रामौत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत राठी ने समस्त अभिभावको एवं गुरुकुल के प्रति आभार व्यक्त किया एवं गुरुकुल परिवार को सनातन संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान छात्रों को राष्ट्र निर्माण एवं अध्यात्म के पथ पर अग्रसर करने के प्रति प्रतिबद्ध बताया।

Related Articles

Back to top button