मध्य प्रदेश
CMHO हटाने की मांग को लेकर शिव सेना ने दिया आवेदन

रायसेन । रायसेन जिले के प्रभारी सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को हटाने की मांग को लेकर विदिशा जिले की शिवसेना आई मैदान में, सोमवार को सांची तहसील कार्यालय में पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के नाम आवेदन सोपा है ।
निष्पक्ष चुनाव कराने आदर्श आचार संहिता के चलते प्रभारी सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को हटाने की मांग आवेदन के माध्यम से की गई है। डॉ दिनेश खत्री प्रभारी सीएमओ के रूप में कई वर्षों से जमे है, रायसेन जिले में प्रभारी सीएमएचओ के पद पर, प्रभारी सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को मूल पद पर भेजने शिव सैनिक ने की मांग ।
विदिशा शिव सेना जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया ने सांची तहसील कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है।



