मध्य प्रदेश

गोपाष्टमी पर गौ शाला पहुंचकर की गौ माता की पूजा अर्चना, किया गौ सेवको का सम्मान, जनपद अध्यक्ष भी हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
गोपाष्टमी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से मनाई गई नगर सहित ग्रामीण क्षैत्र के समाज सेवियो ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह से सलैया स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना की और गौ सेवकों का किया सम्मान।
दीवारी गीतों पर खुशी- खुशी कुछ समाजसेवी नाचते हुए दिखे, कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गौ माता की पूजा अर्चना की।
दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के कारण इस बार तीसरे दिन गोवर्धन पूजन की गई, इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व हैं। इसी दिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से समाजसेवियों द्धारा हर वर्ष गौ शाला पहुंचकर गायों की पूजन अर्चना कर प्रसाद वितरण करते है और वही पर गौ सेवक जो गायों की सेवा करते हैं उनका भी सम्मान किया जाता हैं।
कार्यक्रम के दौरान कई समाजसेवी मौजूद रहे। जिन्होंने गौ सेवकों का सम्मान भी किया और गोपाष्टमी पर गायों की पूजा की।

Related Articles

Back to top button