ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस बार किसानों ने लहसुन की अच्छी उपज ली थी लेकिन मार्केट में लहसुन के दाम इतने अधिक गिर गए कि लोग फुटकर में ₹10 किलो लहसुन बेचने लगे। जिसके कारण किसानों का लहसुन माटी मोल सब्जी विक्रेता खरीदने लगे हैरान परेशान किसानों को जब गांव से शहर तक लाने का भाड़ा ही नहीं निकल रहा तब उन्होंने परेशान होकर लहसुन को रास्तों पर फेंकना शुरू कर दिया।
लहसुन जैसी औषधि युक्त वस्तु को थोक में व्यापारी 3 या ₹5 किलो खरीद रहे हैं जिससे किसानों का भाड़ा तक नहीं निकल रहा लागत तो दूर की बात है जब किसान परेशान हो गए तो किसानों ने फ्री में लोगों से कहा कि लहसुन ले जाएं जितना लोग ले जा सकते थे वह ले गए शेष लहसुन को किसानों ने घर वापस ले जाने के स्थान पर परसोरा रोड पर गोल्डन सिटी के पास लहसुन की बोरियां फेंक दी और खाली वाहन लेकर अपने गांव वापस हो गए इस तरह कई इलाकों में लहसुन फ्री में किसानों द्वारा बांटा जा रहा है लेकिन लोग कितना ले जाएंगे आखिरकार किसानों को लहसुन फेंकना मजबूरी बन गया है जबकि इस सर्दी के मौसम में लहसुन की महती आवश्यकता लोगों को होती है बावजूद अधिक उपज होने के कारण मार्केट में रेट गिर गए हैं जिसकी वजह से यह स्थिति सामने आ रही है।



